OTHERS

प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, जीवामृत और ब्रह्मास्त्र बनाना सिखाया

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड में किसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत बनाने की विधि विस्तार से समझाई गई। साथ ही फसल प्रबंधन और कीट-रोगों की रोकथाम के लिए ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र जैसे जैविक कीटनाशकों को तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल लागत कम होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है और उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। किसानों को गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और मिट्टी के सही अनुपात से जीवामृत बनाने का तरीका करके दिखाया गया।

इस मौके पर कृषि समन्वयक धनंजय कुमार राय ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। किसान सलाहकार ओम प्रकाश त्रिगुण ने किसानों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में किसान विनय चौबे, अमर बिंद, कन्हैया त्रिगुण, राकेश त्रिगुण, अनुरूप बाबा, अजेंद्र पांडेय, ललन त्रिगुण,अरविंद उपाध्याय ,कलेंदर त्रिगुण ,अरुण लाल, राजेन्द्र पांडेय ,रीना देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button