डाक पार्सल की आड़ में शराब तस्करी, जांच में 10 लाख रुपए मूल्य कि शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने रविवार की शाम बड़ी कार्रवाई की। डाक पार्सल वाहन की आड़ में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की तस्करी पकड़ी गई। जांच के दौरान वाहन से 95 कार्टन में कुल 844.20 लीटर शराब बरामद हुई। इसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में टीम वाहन जांच कर रही थी।
इसी दौरान निबंधन संख्या पीबी-10-केबी/5738 वाले महिंद्रा पिकअप को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच में रॉयल ग्रीन व्हिस्की की बड़ी खेप मिली।बरामद शराब में 25 पेटी क्वार्टर, 30 पेटी हाफ और 40 पेटी फुल बोतल शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना के कुमकुला थाना क्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवदीप सिंह और प्रदीप कुमार के 25 वर्षीय पुत्र इंदर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की खेप जालंधर से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ महिंद्रा पिकअप को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



