01 सितम्बर को 15 पंचायत में आयोजित होंगे सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-
*बक्सर प्रखंड* : चुरामनपुर एवं अर्जुनपुर पंचायत
*इटाढ़ी प्रखंड* : हकीमपुर एवं विक्रम इंग्लिश पंचायत
*चौसा प्रखंड* : रामपुरकला एवं जलीलपुर पंचायत
*राजपुर प्रखंड* : तियरा एवं खरहना पंचायत
*डुमरांव प्रखंड*: नुआंव पंचायत
*ब्रह्मपुर प्रखंड* : रघुनाथपुर एवं बगेन पंचायत
*सिमरी प्रखंड* : एकौना एवं राजपुर परसनपाह पंचायत
*नावानगर प्रखंड*: आथर एवं अतिमी पंचायत
प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।
जिला प्रशासन, बक्सर जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।



