OTHERS

बक्सर में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर,जल्द ही चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने की संभावना

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से लगातार बढ़ोतरी जारी है। जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में कटाव का खतरा भी मंडरा रहा है।केंद्रीय जल आयोग कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 56.06 मीटर दर्ज किया गया। गंगा नदी के जलस्तर में पिछले एक घंटे से 7 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

गौरतलब है कि बक्सर में गंगा नदी का वार्निंग लेवल 59.32 मीटर तथा डेंजर लेवल 60.32 मीटर निर्धारित है। नदी में जिस गति से पानी बढ़ रहा है, उससे जलस्तर जल्द ही चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।गंगा के तटीय और निचले इलाकों में बसे गांवों में रहने वाले लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर गहरी चिंता और दहशत व्याप्त है। लगातार बढ़ते गंगा के पानी को देखते हुए ग्रामीण अपनी सुरक्षा और मवेशियों के चारे को लेकर चिंतित होने लगें हैं। वहीं जिला प्रशासन भी बाढ़ के स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button