कुकढा पंचायत के सरपंच के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए पूर्व विधायक विश्वनाथ राम


बक्सर पब्लिक न्यूज:- इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत चिलबिला गांव निवासी कुकढा पंचायत के सरपंच सुभाष यादव के निधन पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक *विश्वनाथ राम* मुख्य रूप से शामिल हुए और दिवंगत सरपंच को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि सरपंच एक जुझारू और मिलनसार जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने पंचायत के विकास के लिए हमेशा तत्परता से काम किया। उनके निधन से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षक नेता बृजेश राय, अरबिंद सिंह सहित क्षेत्र के कई शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। बृजेश राय ने कहा कि सरपंच सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय था।
श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने सरपंच के व्यक्तित्व और समाज सेवा को याद किया। मौके पर पंचायत के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि बिगत दिन की सरपंच की हत्या भूमि विवाद में पीट-पीट कर दी गई थी।



