राजद पार्टी द्वारा सम्मान समारोह में, केंद्र सरकार के गलत नीतियों पर हुई चर्चा

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर /राजपुर शुक्रवार के दिन राजपुर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह यादव एवं संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। जहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले समय में राजद के समर्थक से केंद्र में सरकार बनेगी।
जबकि प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सभी सम्मानित कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ जित दिलाएंगे। वही राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का राजद पार्टी के हर कार्यकर्ता काम करेंगे। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह,हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, शिरंग सिंह, नागेश्वर सिंह ,कृष्ण सिंह ,सैयद शाहिद मीर ,बबलू कुमार ,ओम प्रकाश सिंह यादव ,चौसा जिला परिषद कुमारी पूजा सहित अन्य लोग मौजूद थे।