Blog
डुमराव के नंदन निवासी मजदूर के मुंबई में हाईवे निर्माण के गर्डर लांचिग गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- डुमराव थाना क्षेत्र के नंदन केदार बाबा के डेरा निवासी इंद्रदेव यादव के 49 वर्षीय पुत्र मनोज यादव सोमवार की रात करीब 1:30 बजे मुंबई के ठाणे निर्माणाधीन पुल पर शाहपुर के पास काम कर रहा था।
जिसके दौरान के दौरान गर्डर लांचिंग गिर गया जिसमें कुल 17 मजदूरों की जान चली गई घटना की मनहूस खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सत्यवीर यादव की माने तो मृतक के चार पुत्री तथा 1 पुत्र है। जिनके सर से पिता का साया उठ गया या यूं कहें कि इस भरी दुनिया में पिता के बिना अनाथ हो गए। घटना के बाद परिजन शव लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।