Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर हमले के बाद,पुलिसिया कार्रवाई में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसही गांव में भाजपा समर्थकों पर जानलेवा हमला कर। गाड़ी के शीशे फोड़े जाने के आरोप में पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश कुमार पिता अनिल सिंह बताया जाता है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार के देर शाम बक्सर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे भाजपा समर्थकों पर जानलेवा हमला करते हुए। और असमाजिक तत्वों द्वारा गाड़ी के शीशे फोड़ दिए गए थे। जिसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण राय द्वारा राजपुर थाने में लिखित आवेदन देकर 5 लोगों पर नामजद तथा 40 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जिसके बाद बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार के आदेशा अनुसार राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रात्रि में रविवार के रात्रि छापेमारी कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य फरार लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button