दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना परिसर में सीओ डॉ नरेंद्र कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष निवास कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक की गयी.बैठक में सीओ ने अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा करेंगे.समिति स्वयं अपनी विधि व्यवस्था संभालेंगे.आपसी सामंजस्य बनाकर पूजा करेंगे.पूजा पंडाल के पास समिति के अध्यक्ष पहचान पत्र के साथ सदस्यों को तैनात करेंगे.पंडाल के पास बिजली विभाग से संपर्क कर जर्जर तार को दुरुस्त करेंगे.मूर्ति विसर्जन के लिए स्थल का ब्यौरा देंगे.पानी भरे तालाब वाले जगहों पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी.प्रकाश की व्यवस्था अच्छा होना चाहिए.जुलूस के लिए अनुमति अनिवार्य होगा.21 अक्टूबर को समय के अनुसार विसर्जन करेंगे।
थानाध्यक्ष निवास कुमार ने कहा कि सभी पूजा समिति अपना लाइसेंस निर्गत कराकर ही पूजा करेंगे. कोर्ट के निर्देश के आलोक में किसी भी पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजेगा. अश्लील गीतों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.समिति के तरफ से सभी पूजा पंडालों के पास पर्याप्त मात्रा में लाइट की व्यवस्था की जाएगी. पुलिस पदाधिकारी समय-समय पर पूजा पंडालों की निगरानी करेंगे. पूजा पंडालों में रौशनी से सजाने के लिए उसे अलग से बिजली विभाग के तरफ से कनेक्शन लेना होगा.अगर किसी पूजा समिति के द्वारा कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है तो उसके लिए अलग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
सभी पूजा समिति अपने संबंधित अध्यक्ष सचिव के साथ सदस्यों के फोटो थाना परिसर में जमा करेंगे. वही लोग पूजा पंडाल में शांति व्यवस्था कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे .क्षेत्र में वैसे लोग जो समाज में अस्थिरता फैलाने का काम करेंगे या शराब पीकर इधर-उधर करेंगे उन लोगों को चिन्हित कर हर हाल में हवालात में भेजा जाएगा.इसके अलावा 341 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की गयी है.इस बैठक में मुखिया अनिल सिंह,तेजनारायण उर्फ हाला पांडेय,अरबिंद राम, अजमत अली, रामा अवतार राम, बंशनारायण राम, एसआई सुभाष कुमार, जितेन्द्र कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।



