CRIME

सरकारी जमीन को लेकर को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट महिला समेत पांच घायल

बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिले अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में सरकारी जमीन को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी की गई।  जिससे इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा दो की स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें रेफर किया गया। जहा निजी चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

घायलों में पहले पक्ष के भीम गोंड व तेतरी देवी तथा दूसरे पक्ष के धरिक्षण राजभर, विजय कुशवाहा और उनकी पत्नी बिंदा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिहार सरकार की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

इसके बाद लाठी-डंडे के साथ चाकू भी चलने लगा। चाकू लगने से कई लोगों के जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले में दोनो तरफ से लिखित आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button