CRIME

बधार में मिला एक व्यक्ति के शव जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- शनिवार सुबह घर से निकले 58 वर्षीय मदन महतो अगले दिन गांव से दूर बधार में मृत मिले. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़री-जगदीशपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के समीप रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह टहलने निकले लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उनकी पहचान केसठ निवासी गोपाल महतो के 58 वर्षीय पुत्र मदन महतो के रूप में हुई. पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया.परिजनों ने बताया कि मदन महतो शनिवार की सुबह घर से निकले थे।

उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे. घर से निकलने के बाद वह पड़री-जगदीशपुर मार्ग तक कैसे पहुंचे और बधार में किस परिस्थिति में पहुंचे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी.मुफस्सिल चौकी पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच की. प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी तरह के कटे-फटे या चोट के निशान नहीं मिले हैं. परिजनों ने बीमारी के कारण हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.परिजनों के लिखित आवेदन के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया. फिलहाल मौत की असली वजह क्या रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button