शिक्षक दिवस पर कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में ज्ञानार्जन अभियान का आयोजन


बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बक्सर जिला पदाधिकारी, बक्सर के आदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान बक्सर द्वारा निर्गत आदेश पर ग्राम-अमरपुर के विशिष्ट व्यक्तियों एवं किसानों को आमंत्रित किया गया। आमंत्रित किसानों ने आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, सिंचाई, कीट प्रबंधन एवं कृषि से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभवों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच साझा किया।
विद्यालय की ओर से उपस्थित सभी विशिष्ट व्यक्तियों एवं किसानों को प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार पाण्डेय द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया। सभी आगंतुक अतिथियों ने बच्चों को पूर्व की खेती तथा आधुनिक खेती से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सुरेश यादव, सरधन सिंह, मदन यादव, ललन सिंह, संजय सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



