चोरों ने घर में प्रवेश कर ,कि लाखों की चोरी, पुलिस कर रही मामले की जांच

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहथा खुर्द गांव के एक घर में चोरों ने चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात बुधवार रात सत्येन्द्र सिंह के घर में हुई है। दीवार फांद घर में घुसे चोरों ने 2 लाख नगद, 18 लाख के सोने के आभूषण तथा करीब दो लाख रूपए मूल्य के चांदी व तांबे के कीमती बर्तनों को चुरा लिया है। गुरूवार की सुबह जब घरवालों की नींद खुली तथा घर के बिखरे सामानों को देखा तो उन्हें चोरी की बात समझ में आई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी इस संबंध में पीड़ित परिवार के सुशील सिंह ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर रोज दिन की तरह सो रहे थे।
इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर आलमीरा तोड़ उसमें रखे 2 लाख नगद तथा 18 लाख के सोने के आभूषण व चांदी तथा तांबे के बर्तनों से भरे बक्शे को चुरा लिया है।
चोरी की बात समझ में आते ही परिजनों के चेहरे पर मायूसी छा गई। वही इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल ब्रह्मपुर पुलिस हरकत में आई तथा चोरों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते को बुलवाया गया। खोजी कुत्ता के आने के बाद उसके निशानदेही पर गांव से बाहर बधार में चोरों द्वारा तोड़कर फेंके गए बक्शे बरामद किए गए।
लेकिन उसमें रखे आभूषण, बर्तन तथा अन्य कीमती सामान गायब थे। चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीण में भय व्याप्त है।वही चोरी के हुए भीषण वारदात ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए है। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ ब्रह्मपुर थाने में प्राथमिक दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।