Blog

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

सरकार विरोधी जमकर लगाए नारे

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- शनिवार के दिन राजपुर प्रखंड के समेकित बाल विकास परियोजना परिसर में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा किए गए हड़ताल के दूसरे दिन। सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने जमकर नारेबाजी की। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सीमा देवी एवं संचालन सुमनबाला ने किया।

मुख्य अतिथि एटक के प्रखंड महासचिव रविकांत प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हमेशा आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को ठगने का काम कर रही है। संगठन की मज़बूती पर उन्होंने कहा कि आंदोलन को चरणबद्ध चलाने के लिए सभी को चट्टान की तरह संगठित रहने की जरूरत है। संगठन की यही एकता बरकरार रही तो सरकार को भी झुकने पर मजबूर होना पड़ेगा।

सभा को संबोधित करती संघ के प्रखंड अध्यक्ष

आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करती है। फिर भी आज हमसे काम करवाने के बाद भी सरकार सही पारिश्रमिक नहीं देती है। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर शशि बाला देवी, मंजू देवी, गीता देवी, पूनम देवी, शकुंतला देवी, गीता रानी, सरस्वती देवी ,मिना देवी के अलावे अन्य आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button