OTHERS

भवन निर्माण विभाग के संवेदक की इलाज के दौरान मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज: – बक्सर जिले के घनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी एवं भवन निर्माण विभाग के संवेदक बाबू लाल पांडेय (48 वर्षीय) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से लिवर रोग से पीड़ित थे।और वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बाबू लाल पांडेय अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे।

उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। राजपुर मध्य जिला परिषद के भावी प्रत्याशी रोशन पांडे ने, भाजपा नेता टूना दुबे, हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शैलेश दुबे, शिक्षक सरोज तिवारी धनंजय मिश्रा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।बता दें कि उनके भाई पुतुल पांडेय जैविक खेती से जुड़े हैं तथा डुमरांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button