OTHERS

चार टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषण किट वितरण

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत 4 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान कर गोद लिया गया।

 

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक, राजपुर अंचल अधिकारी और राजपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार पासवान  सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

 

बीडीओ मनोज कुमार ने पोषण किट मरीजों को पोषण किट सौंपते हुए कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार गंभीर है। समय पर दवा खाने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित जांच कराने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी इस अभियान में पूरा सहयोग करेगा।

 

बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने बताया कि पंचायत स्तर पर भी लोगों को टीबी के लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने कहा कि चिन्हित मरीजों की हर संभव मदद की जाएगी।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोद लिए गए मरीजों को अगले 6 महीने तक पोषण किट और नियमित दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button