CRIME

बिजली के तार टूटकर गिरा संपर्क में आया युवक,अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र अंतर्गत इकिल गांव में शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इकिल गांव निवासी 25 वर्षीय योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, योगेन्द्र सिंह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान घर तक खींची गई बिजली की तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई।

तार के संपर्क में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा ले जाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button