मसाला खेल प्रतियोगिता को लेकर शिक्षको वो ऑपरेटर का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के बीआरसी परिसर स्थित सभा कक्ष में प्रखंड स्तर के सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों का एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया.इस प्रशिक्षण में आगामी ‘मशाल खेल प्रतियोगिता’ के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. प्रशिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर से विद्यालय स्तर पर इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा.विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अव्वल खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जो आगे चलकर संकुल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.इसके बाद सीआरसी स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.प्रशिक्षक ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की टीम तैयार कर उनका आधिकारिक निबंधन किया जाएगा. जो सरकार द्वारा जारी मान्य पहचान पत्र के आधार पर संपन्न होगा.खेल मैदान पर प्रतियोगिता संपन्न कराने का दायित्व खेल शिक्षकों पर होगा, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर खिलाड़ियों के डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य पूरा करेंगे।



