CRIME

बाइक पर लदी 107.6 लीटर शराब बरामद तस्कर फरार

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश से सीमा पार कराकर लाई जा रही 107.6 लीटर देशी ‘ब्लू लाइम’ शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप लेकर तस्कर बिहार की सीमा में प्रवेश कर ईसापुर-खीरी मार्ग के रास्ते क्षेत्र के किसी गांव में शराब खपाने की फिराक में था. तस्कर बाइक पर शराब लादकर ला रहा था. इसी दौरान जैसे ही वह पलिया गांव के पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर उसके होश उड़ गए.पुल के आसपास और चाट में चारों तरफ पानी भरा हुआ था. पुलिस को अपने करीब आता देख तस्कर अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर पानी और जलजमाव का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

पुलिस ने जब लावारिस हालत में पड़ी बाइक और उस पर लदे सामान की तलाशी ली, तो कई पेटियों में रखी  शराब बरामद हुई.मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है. फिलहाल फरार तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जब्त बाइक के नंबर व दस्तावेजों के आधार पर उसके मालिक और चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.इन्होंने कहा की क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button