POLITICS
राजद प्रत्याशी के समर्थन मे राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने चलाया दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान

बक्सर पब्लिक न्यूज़: –बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में राजपुर मुखिया अनिल सिंह द्वारा पीपराढ ,कटरिया, धनसोई, बन्नी सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर राजद उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की गई।
वही पिपराढ निवासी वार्ड सदस्य मनीष राय, कन्हैया राय, भूपेंद्र राय सहित एक दर्जन लोगों को राजद के सदस्यता दिलाई गई। मौके पर राजद पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेष यादव, अशोक सिंह, झाबू सिंह, सोनू सिंह, पुव विधायक आखलाख अहमद, तेज नारायण पाण्डेय उर्फ हाला बाबा, कृष्णा सिंह ,नागेश्वर यादव के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।