OTHERS

नागपुर मुखिया के पिता के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र के नागपुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र सिंह के पिता परमानंद सिंह के निधन के बाद आज सोमवार के दिन उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल सहित कई पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने परमानंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि परमानंद सिंह एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति थे। उनका जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है। जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान मुखिया शैलेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button