छितनडिहरा,हरपुर,बन्नी,धनसोई में विधायक विश्वनाथ राम ने किया जनसंपर्क

बक्सर पब्लिक न्यूज़: – राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छितनडिहरा गांव में यदुवंशी गोवर्धन पूजा समिति द्वारा बुधवार के दिन एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित राजपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विश्वनाथ राम शामिल हुए। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि यह आस्था, एकता और श्रम की उस परंपरा का उत्सव है जो हर युग में हमें जोड़ता आया है।

जहां भारी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे। वहीं उन्होंने अपनी चुनावी जनसंपर्क के तहत धनसोई, बन्नी और हरपुर में देवतुल्य जनता से आत्मीय संवाद कर ‘3 नंबर पंजा छाप’ पर मतदान करने का विनम्र आग्रह किया। उन्होंने सभी से मिलकर कहां कि आपके अधिकार की लड़ाई मेरी पहली प्राथमिकता है। विधायक द्वारा अपने 5 साल के विकास रिपोर्ट सौंपते हुए लोगों से पुणे एक बार अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया। मौके पर खीरी पंचायत के पूर्व मुखिया लाल साहब सिंह, सोनू सुप्रिया, केरला में राजद और कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।



