CRIME

किसान के खेत में लगे दो समरसेबल चोरी, थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ दिया गया आवेदन

बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिला अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक किसान के दो अलग-अलग खेतों से दो समरसेबल मोटर की चोरी कर ली। घटना बीती रात 10 सितंबर की है।

इस संबंध में पीड़ित किसान दीनानाथ प्रसाद (कुम्हार), पिता स्व. सरजू प्रसाद, ग्राम मंगोलपुर, पो. बैकुंठपुर ने सिकरौल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन में किसान ने बताया है कि गांव के पश्चिम में स्थित प्लाट संख्या 84/79 और उत्तर सिवान के प्लाट संख्या 40 वाले खेत में लगे समरसेबल को अज्ञात चोरों ने रातों-रात खोल कर चोरी कर लिया। सुबह खेत में जाने पर चोरी की जानकारी हुई।

किसान ने बताया कि समरसेबल ही सिंचाई का एकमात्र सहारा था। चोरी होने से रोपनी समेत अन्य फसलों की सिंचाई बाधित हो गई है, जिससे काफी नुकसान होगा।

पीड़ित ने पुलिस से जल्द जांच कर चोरी गए समरसेबल को बरामद करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button