उत्तमपुर में श्री साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस का तीसरा वर्षगांठ समारोह 17 अक्टूबर को, पालकी यात्रा और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के उत्तमपुर गांव में श्री साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस के 3 वाँ वर्षगांठ के शुभ अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से साईं प्रसाद (भंडारा) वितरण का आयोजन होगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास कुमारने बताया कि ग्राम- उत्तमपुर, पो- हेठुआं, थाना- राजपुर, जिला- बक्सर (बिहार) में श्रद्धा-सबुरी और सबका मालिक एक के संदेश के साथ आयोजित इस समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।तथा समस्त उत्तमपुर ग्रामवासी इसके निवेदक हैं। इस आयोजन में अधिक संख्या में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित पत्र भेज कर आने के लिए अपील किया जा रहा है।



