तियरा कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में लगा सहयोग शिविर, छात्राओं को दिया गया शैक्षणिक सुझाव


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के तियरा स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में सरकार के निर्देश पर मंगलवार के दिन विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया.जिसका उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,बीडीओ मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामअवतार राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर आगत अतिथियों का स्वागत किया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी बच्चों से परिचय के साथ उनके भविष्य के बारे में जानकारी हासिल किया.बच्चों ने निर्भीक होकर शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस एवं पदाधिकारी बनने की इच्छा जाहिर किया.बीडीओ ने बच्चों से कहा की अनुशासन में रहकर ही पढ़ाई करें.बच्चों का अधिकार है शिक्षा ग्रहण करना. शिक्षा प्राप्त करके ही देश एवं समाज का अच्छा नागरिक बनते है.अच्छी शिक्षा से ही अच्छे देश का निर्माण होगा.अगर इस दौरान किसी कोई परेशानी होती है तो आप सरकार से सहयोग ले सकती है.किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसके पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकती है।
आवेदन देकर भी अपनी समस्या बता सकते है. सरकार के तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है.इन्होंने गुड टच बैड टच के बारे में भी जानकारी दिया की परिवार या कोई रिस्तेदार आपको टच नहीं कर सकता है. बदलते सामाजिक परिवेश में सबको हर बात पर ध्यान देने की जरूरत है. रास्ते में जाते वक़्त अगर कोई गलत हरकत करता है तो पहले चिल्लाकर विरोध करेंगे. इसकी जानकारी अपने परिजन के अलावा शिक्षक के साथ शेयर करेंगे.हर गलत काम का डटकर विरोध करेंगे.आवश्यकता होने पर पुलिस या चाइल्ड लाइन के 1098 पर कॉल करेंगे.बच्चों से रूबरू होते हुए इन्होंने साइबर अपराध के बारे में बताया की मोबाईल, कम्प्यूटर से आपको झांसे में लेकर आपसे ठगी कर लेता है. जिससे बचने की जरूरत है. आन लाइन सामान की खरीदारी का झाँसा देकर भी अपराध करते है।
बच्चो ने अधिकारी से कि शिकायत
बच्चों ने कहा की अब तक बैग,बोतल और आई कार्ड नहीं मिला है. स्कूल ड्रेस की क्वालिटी खराब है. विद्यालय परिसर की चाहरदिवारी टूटने से सुरक्षा के लिए खतरा है.जिस पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर किया.सख्त हिदायत देते हुए कहा की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.इस मौके पर बीएओ ऋषिकेश यादव,वार्डेन रोमन कुमारी,मनोरंजन पाण्डेय, परमानंद पाण्डेय, मुन्नी कुमारी, सुधा कुमारी, माधुरी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मंजू कुमारी, मनोरमा कुमारी, आपरेटर प्रकाश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।



