CRIME

बड़ी खबर : 20 दिन में 60 लाख के बिजली तार चोरी का खुलासा, गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार ,मॉल बरामद

- बक्सर के राजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 पोल के तार, पिकअप, बाइक और कटर बरामद

बक्सर पब्लिक न्यूज:-  बक्सर जिले में बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. जिसे लगभग 2 किलोमीटर तक फैले 12 बिजली के पोल पर से बिजली के तार चोरी कर लिए थे। राजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में 10 चोरी की घटनाओं में करीब 60 लाख रुपये की बिजली तारों की चोरी का दावा किया गया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि मानिकपुर कथराई स्थित निर्माणाधीन विद्युत पावर सब स्टेशन से बिजली के तार काटकर पिकअप से ले जाए जा रहे हैं. इसके बाद बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की. बसही नयका रोड के पास पुलिस ने एक पिकअप को देखा, जिसके आगे एक बाइक चल रही थी. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया गया.

पिकअप की तलाशी में करीब 12 पोल के बिजली तार बरामद किए गए. इसके अलावा एक बाइक और तार काटने वाला कटर भी जब्त किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के शिवन गांव निवासी चंदन मुसहर और रामपुर कुंवर टोला निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई है. पुलिस अब आरोपियों के बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

कहते हैं एसडीपीओ

“अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग बिजली तार काटकर ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.”

हाल ही में ट्रांसफार्मर खोल ले गए थे चोर 

मानिकपुर विद्युत पावर स्टेशन में कार्यरत मैनेजर पंकज पांडेय के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में 10 बार बिजली तार चोरी हो चुके हैं. इन घटनाओं में करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का दावा किया गया है. दो दिन पहले  डेहरियां गांव के बधार से कृषि ट्रांसफार्मर चोरी का मामला भी सामने आया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button