OTHERS

किसानों के शिकायत पर खाद दुकानों के बीडीओ ने किया जांच

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के अकबरपुर तिलकड़ा स्थित इफको बाजार पहुंचे बीडीओ मनोज कुमार ने गहन जाँच पड़ताल किया.इस दौरान खाद के स्टॉक, बिक्री पंजी और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की. जांच के दौरान स्टॉक पंजी में दर्ज आंकड़ों का भौतिक रूप से दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक से मिलान किया गया, जिसमें सभी दस्तावेज और अभिलेख सही पाए गए.इन्होंने खाद विक्रेताओं से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही खाद की दरों और वितरण व्यवस्था की पूरी जानकारी ली।

 दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए और किसी भी परिस्थिति में तय मूल्य से अधिक की वसूली न की जाए.इन्होंने बताया कि उन्हें मौखिक रूप से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ खाद विक्रेता किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल कर खाद बेच रहे हैं. इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने और सत्यापन के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button