CRIME
ब्रह्मपुर में बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त, दोषी नियोजक पर होगी प्राथमिक की दर्ज


बक्सर पब्लिक न्यूज:- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार बुधवार को धावा दल के माध्यम से ब्रह्मपुर प्रखण्ड में 01 बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।धावा दल में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी ब्रह्मपुर, नावानगर, चौगाई एवं सिमरी शामिल थें।
धावा दल के साथ ब्रह्मपुर थाने के पुलिस बल एवं स्व० कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सदस्य भी शामिल थे।बाल श्रमिक विमुक्ति के बाद बाल श्रमिक को जिला बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। दोषी नियोजक पर प्राथमिकी दर्ज एवं विमुक्त बाल श्रमिक को पुनर्वासन की कार्रवाई की जायेगी।बक्सर जिलान्तर्गत इस तरह की कार्रवाई श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा लगातार की जा रही है।



