CRIME

बाल श्रम के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई, इटाढ़ी प्रखंड से एक बाल श्रमिक विमुक्त

बक्सर पब्लिक न्यूज:- जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के दोनों अनुमंडलों में एक साथ बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल का संचालन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम लगाना तथा बाल श्रमिकों को शोषण से मुक्त कराकर उनके अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है।श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित धावा दल में जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, इटाढ़ी थाना के पुलिसकर्मी तथा कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के कार्यकर्ता शामिल रहे। धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस क्रम में इटाढ़ी प्रखंड से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिक को आवश्यक प्रक्रिया के तहत जिला बाल कल्याण समिति, बक्सर के सुपुर्द किया गया, ताकि उसके संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वासन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।मामले में दोषी नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, विमुक्त बाल श्रमिक के पुनर्वासन एवं उसके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ इस प्रकार के धावा दलों का लगातार संचालन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें शिक्षा, संरक्षण एवं बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। आम नागरिकों से भी अपील है कि कहीं भी बाल श्रम की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button