CRIME

बक्सर गंगा ब्रिज पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर गंगा ब्रिज पर सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। सभी घायल तेलंगाना के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के श्रद्धालु गया में तीर्थ यात्रा पूरी करने के बाद बस से अयोध्या जा रहे थे।

इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे गंगा ब्रिज पर बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई।हादसे में घायल श्रद्धालुओं का सदर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button