स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित कार्यों के निपटारे के लिए विशेष अभियान
महात्मा गांधी जयंती पर सुमित्रा महिला महाविद्यालय में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


बक्सर पब्लिक न्यूज:- डुमरांव सुमित्रा महिला महाविद्यालय, डुमरांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्पेशल कैंपेन -6 जो 02 अक्तूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र किया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नियमित जीवनशैली और संस्थागत व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहिए।
इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्वयंसेविकाओं एवं प्रवक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरित परिसर स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रो शंभू नाथ शिवेंद्र, डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो सुभाष चंद्र शेखर, प्रो. उर्मिला सिंह, प्रो. प्रमोद सिंह, प्रो. मनोज कुमार तथा डॉ. अमृता सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्वच्छता को नियमित गतिविधि के रूप में विकसित करने तथा लंबित कार्यों के निष्पादन में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ सिवेंद्र ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम सहायक डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्वच्छता एवं पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं से अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद्र शेखर, प्रो. उर्मिला सिंह, प्रो. प्रमोद सिंह, प्रो. मनोज कुमार तथा डॉ. अमृता सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।स्वयंसेविकाओं में जया लक्ष्मी, कंचन कुमारी, काजल कुमारी, करिना कुमारी, नित्या सिंह, करीना सिंह, माधुरी कुमारी, काजल कुमारी, कंचन कुमारी, आशा कुमारी, खुशबु कुमारी, सुप्रिया कुमारी,नंदनी कुमारी, निधि कुमारी, निशा कुमारी, नूरी सहित अन्य स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाए रखने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



