OTHERS

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर शिविर आयोजित

बक्सर पब्लिक न्यूज:- केसठ में प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची प्रकाशित होने के बाद केसठ पंचायत सरकार भवन के परिसर में लाभार्थियों के सत्यापन एवं दस्तावेज जमा करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान की पहल पर कराया गया है, जो 26 सितंबर तक चलेगा।
शिविर में सूची में शामिल लाभार्थियों से आवश्यक कागजात जमा कराए जा रहे हैं। पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी द्वारा लाभार्थियों के दस्तावेज लिए जा रहे हैं। साथ ही सूची में नाम, पता अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसका सत्यापन कर सुधार की प्रक्रिया भी की जा रही है।
मुखिया अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सूची में शामिल सभी पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर त्रुटियों को समय रहते दूर करना है, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button