किसान गोष्ठी में बोले राजपुर बीडीओ, किसान फसलो का उत्पादन एवं भंडारण वैज्ञानिक तरीके से करें


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता बीएओ ऋषिकेश यादव एवं संचालन एटीएम योगेश मिश्र ने किया.इसका उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, बीएचओ मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.बीडीओ ने कहा की किसानों को अब जलवायु अनुकूल खेती करने की जरूरत है. जलवायु में हो रहे परिवर्तन से खेती पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है.फसलो का उत्पादन एवं भंडारण वैज्ञानिक तरीके से करें।
बीएचओ ने किसानों को बताया की ड्रीप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर लगाकर पानी की बचत के साथ फसल उगायेंगे. किसान इसका लाभ ले सकते है.इस समय मशरूम की खेती करने वाले किसान आन लाइन आवेदन कर सकते है.
कृषि समन्वयक संजय सिंह ने कृषि संबंधित सभी योजनाओं एवं कृषि यंत्रो पर प्रकाश डालकर किसानों को लाभ लेने के लिए अपील किया.एटीएम प्रिया सिंह ने डिजिटल खेती पर चर्चा कर कहा की अब खेती के लिए सारी सुविधा मोबाईल पर मिल रही है।
बीज उपचार, किट प्रबंधन एवं अन्य खेती की जानकारी विशेषज्ञ से मिल रही है.कृषि समन्वयक धनंजय राय ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया की हमारी पुरानी विधि है.जिसमें घर के आस पास के खरपतवार से खाद तैयार कर खेती करेंगे. अभी वर्तमान में क्षेत्र के किसानों के लिए चिंता का विषय है की मिट्टी जांच में पता चला है की जैव कार्बन की मात्रा कम हो गयी है.इससे फसल की पैदावार में कमी आयी है. खाद्य पदार्थ की गुणवता भी कम हो गयी है.इस मौके पर किसान अंकित सिंह, सुनील सिंह, बंशनारायण राम, अनिल सिंह, रीता देवी, मीना देवी, देवधारी सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।



