CRIME

सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी बाइक दो युवकों की दर्दनाक मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज: चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर अखौरीपुर गोला और कोचाढ़ी के बीच यादव ढाबा के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव निवासी नुनु नट के 22 वर्षीय पुत्र योगा उर्फ बबलू नट तथा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सजना-सलारपुर गांव निवासी मुनर नट के 32 वर्षीय पुत्र सुहैल नट के रूप में हुई है। बताया गया कि सुहैल नट कोचाढी में ससुराल आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अखौरीपुर गोला से घर कोचाढी जा रहे थे। यादव ढाबा के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे जा पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण चौसा-कोचस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और जाम समाप्त कराने का प्रयास रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button