OTHERS

तियरा पल्स टू उच्च विद्यालय के छात्र- छात्रों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के रघुवंशी कुंवरी प्लस टू विद्यालय में  प्रथम उपराष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया.कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर इन्हें नमन किया गया. समाज के विकास में शिक्षा का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी की गई. जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य ब्रजेश राय  एवं संचालन श्यामनारायण ठाकुर ने की इन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा होती है।

जिन्हें उजागर करने की जरूरत है.इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक शिक्षक के साथ महान दार्शनिक थे. जिन्होंने अपने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया. आज इन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जा सकता है. समाज में फैली हुई बुराइयों को समाप्त करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों ने केक काटकर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को याद किया.विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक मो जावेद खान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button