इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण चार ममता कार्यकर्ता को चयन मुक्त करने का निर्देश,अनुपस्थित कर्मी के वेतन स्थगित


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर उपस्थित थे।जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी के निरीक्षण के क्रम में निम्नांकित चिकित्सक, प्रबंधक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, 02 चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिपिक, BCM, LT (PACT), PMAM, BM&EA, VBDS, 05 ममता कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए गए।
सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन भुगतान स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश सिविल सर्जन बक्सर को दिया गया।LT (PAC), PMAM, BM&EA एवं VBDS का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय कटौती करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश सिविल सर्जन बक्सर को दिया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक, BCM एवं लिपिक को कार्यालय से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा अग्रेतर कार्रवाई हेतु सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया। 04 ममता कार्यकर्ता को अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से चयन मुक्त करने का निर्देश दिया गया। ममता कार्यकर्ता के द्वारा अग्रिम उपस्थिति दर्ज करने हेतु स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभिन्न अवसरों पर इस अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों के अनुपस्थिति के बारे में सूचना प्राप्त होती रहती है। स्वास्थ्य संबंधी बैठकों में चिकित्सकों ससमय उपस्थित रहते हुए दायित्व निर्वहन हेतु निदेशित किया जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अनुपस्थित पाया जाना अत्यंत ही गंभीर मामला है।जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल की साफ सफाई पेयजल, एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। जो संतोषजनक नहीं पाया गया। सिविल सर्जन बक्सर एवं डीपीएम को निर्देश दिया गया कि उक्त के आलोक में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी का औचक रूप से निरीक्षण करते हुए चिकित्सक एवं कर्मियों की ससमय उपस्थिति, दवा एवं देय अन्य सुविधाओं की उपलब्धता आदि की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।जिला पदाधिकारी द्वारा दवा वितरण एवं स्टॉक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दवा का अवलोकन किया गया। फार्मासिस्ट को निर्देश दिया गया कि माहवार एक्सपायरी होने वाले दवा की सूची संधारित करेंगे एवं एक्सपायरी होने वाले दवा को उपयोग से हटाते हुए समुचित ढंग से निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे की एक्सपायरी होने से पहले दवा का उचित उपयोग हो जाए तथा बड़ी संख्या में दवा एक्सपायरी न हो।



