CRIME

शादी का झांसा देकर युवती का एक माह तक किया शोषण, अब कर रहा इनकार,न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची पीड़िता,जांच में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले अंतर्गत डुमरांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा युवती के साथ करीब एक माह तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवती के अनुसार, युवक ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। युवक के कथित तौर पर शादी से इनकार करने के बाद युवती ने न्याय के लिए डुमरांव थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

युवती ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से युवती के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

बताया जाता है कि युवती और आरोपित युवक के बीच पहले से जान-पहचान थी। इसी दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती को अपने विश्वास में लिया। युवती का आरोप है कि करीब एक महीने तक शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। जब उसने शादी की बात कही तो युवक ने इससे इनकार कर दिया।

इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button