OTHERS

जन सुनवाई के तहत नागरिकों की समस्याओं के हो रहा त्वरित समाधान 35 ने दिया आवेदन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बक्सर उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई कि अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 35 आवेदनों को उप विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।जनता दरबार में प्राप्त कुल 35 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 12 राजस्व विभाग, 13 विकास से एवं 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button