पंचायत में विकास कि गति देने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड सभा कक्ष में पंचायत समिति सदस्य की बैठक की गई.समय के अनुरूप सदन में पहुंचने वाले सभी सदस्यों के सर्वम्मती से वरिष्ठ सदस्य की अध्यक्षता में बैठक की गई. जिसका संचालन बीडीओ मनोज कुमार ने किया.सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही राष्ट्रगान किया गया।जिसमें इन्होंने सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि पंचायत की विकास के लिए सरकार की जो भी योजनाएं संचालित है.उसको हर गांव तक पहुंचाना हम सभी का उद्देश्य है।
जिसके लिए हम सभी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.इसके अलावा सभी सदस्यों से पंचायत के विकास के लिए जीपीडीपी के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं की जानकारी दी गयी.साथ ही कई योजनाओं के लिए स्वीकृति दी गयी.इस मौके पर बीपीआरओ अभिषेक पाठक,मुखिया अनिल सिंह, जगलाल चौधरी, तुलसी साह, बीडीसी अलीशेर शाह, के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधि वो प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।



