CRIME

मनिया गांव के बधार में मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- धनसोई थाना क्षेत्र के छतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम ठाकुर का शव गुरुवार को मनिया गांव के बधार में मिला। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय मोनी ठाकुर बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।

 

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मटकी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अप्पू कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।अप्पू कुमार ने कहा कि “गांव में इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन जल्द से जल्द मामले का खुलासा करे ताकि परिवार को न्याय मिल सके।धनसोई थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button