खरहना वो तियरा पंचायत में आयोजित किया गया सहयोग शिविर,19 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के खरहना वो तियरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया. जबकि शेष 14 आवेदन लंबित रहे. खरहना शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जगलाल चौधरी ने की जबकि मनोहरपुर में मुखिया उषा देवी ने कि खरहना शिविर का निरीक्षण करने पहुंची उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. यदि किसी ग्रामीण की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रहा है, तो उसके लिए सहयोग शिविर एक बेहतर मंच है।
जहाँ लोग खुलकर अपनी बात रख सकते हैं और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है.कार्यक्रम के दौरान खरहना पंचायत के पंजीकृत मजदूरों के बीच श्रम कार्ड का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक, बिजली विभाग के जेई अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वही मनोहरपुर पंचायत शिविर में मुखिया प्रतिनिधि रामावतार राम, पंचायत सेवक अभिषेक कुमार,वार्ड सदस्य विजय सिंह, अरविंद कुमार, मोती सिंह, धर्मेंद्र राम, मोहन सिंह, सनोज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



