बक्सर के सांसद बने RJD प्रत्याशी सुधाकर सिंह, भाजपा प्रत्याशी को तीस हजार से अधिक वोटो से दी मात

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। जिसकी औपचारिक घोषणाएं सिर्फ बाकी रह गई है। बक्सर संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ कहा जाता था। लेकिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे जो कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा से विधायक हैं।
वह बक्सर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। सुबह के शुरूआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी तथा राज्य प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली तथा दोपहर के बाद राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बनाई जो अंत तक बरकरार रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए बक्सर के नए सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि यह जीत बक्सर लोकसभा क्षेत्र के जनता की है।
मीडिया को संबोधित करते हुए नए सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार जंगल राज की तरफ अग्रसर है। जिसे आप सभी अपने-अपने प्रखंडों में जाकर देख सकते हैं जीत के बाद रजत कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला ढोलक गड़े तथा अमीर गुलाल लगाकर सभी ने एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।