POLITICS

राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने राजद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए राजपुर मुखिया अनिल सिंह द्वारा राजपुर विधानसभा क्षेत्र के हकीमपुर, कुकुढा, जमुआव, पारासी ,चिलाहर, कैथना सहित कई गांव का दौरा कर बक्सर लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद वो प्यार मिल रहा है।

तथा इस बार बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार का जीत लगभग तय है। राजपुर मुखिया ने कहा कि राजद पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता द्वारा प्रत्याशी के जीत के लिए गांव गांव घर-घर पहुंचकर पार्टी के सिद्धांतो के बारे में जानकारी दी जा रही है। तथा जीत के लिए आशीर्वाद मांगा जा रहा है। मौके पर राजद के राजपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह यादव, नागेश्वर सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, चिल्हार पंचायत के मुखिया टुनटुन सिंह, सहित दर्जनो राजद समर्थक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button