Blog

सात दिवसीय यात्रा पर शिरडी निकले हरपुर के वार्ड सदस्य, कई तीर्थ स्थलों का करेंगे भ्रमण

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित हरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य तथा कुछ अन्य लोगों के साथ दशहरा के अवसर पर दर्जनों लोग बक्सर से शिरडी साइ स्थान के लिए शनिवार के दिन रवाना हुए। वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया शिरडी साइ स्थान पहुंचने से लोगों के मन्नत पूरी होती है।

आस्था का केंद्र बना शिरडी के लिए रवाना हुए हरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य मनीष कुमार राय, अशोक कुमार राम,उपेन्द्र कुशवाहा, रामाश्रय शर्मा अरविंद सिंह सत्येंद्र सिंह रामचंद्र सिंह मनोज सिंह विनोद केसरी सहित अन्य ने बताया कि सात दिवसीय यात्रा पर निकले सभी लोगों ने शिरडी ,नासिक, त्रंबकेश्वर, शनि शिंगड़ापुर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग ,भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button