कोचस बक्सर मुख्य पथ पर चौसा थर्मल पावर प्लांट के समीप पलटा एक यात्री बस बाल बाल बच्चे यात्री

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर जिले के कोचस-बक्सर मुख्य पथ पर शनिवार के दिन करीब 12:30 बजे चौसा थर्मल पावर प्लांट के समिप एक यात्री बस सड़क किनारे खाई में चली गई है। जिससे करीब आधा दर्जन यात्री को मामूली चोट लगने की सूचना प्राप्त हो रही है।

घटना के वक्त उसी मार्ग से राजपुर के अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान दलबल के साथ बक्सर न्यायालय जा रहे थे। की घटना को देख मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलने का कार्य शुरू कर दिए। यात्री बस बक्सर जिला मुख्यालय से कोचस सासाराम जा रहा था। जिसमें जितिया पर्व पर बक्सर से स्नान कर अपने-अपने गांव लौट रहे कई महिला यात्री सवार थी।
संयोग ही रहा की बस सड़क किनारे खाई में चली गई। लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वही मौके का फायदा उठाकर बस के चालक और खलासी फरार होने में सफल रहे। राजपुर के अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान के तत्परता के कारण बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई थी। लेकिन संजोग ही कहा जाएगा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।