OTHERS

प्रधानमंत्री के मन कि बात कार्यक्रम में ,शामिल हुए भाजपा नेता

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- केसठ के स्थानीय नया बाजार में मंडल अध्यक्ष रतन राउत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों के बीच सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के नंद जी यादव, सोनू कुमार,रिंकू सिंह,मुन्ना यादव ,रविंद्र आर्य सहित दर्जनों शामिल थे।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज पीएम की अगुवाई में देश विकास की रास्तों पर चल रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं।

मंडल अध्यक्ष ने कहा की आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर क्षेत्र में महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री की ही देन है की जर्मन देश की 21 वर्षीय केसमी गाईका भारत के संस्कृति से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री के बदौलत थी आज विदेशो में भारत का गुणगान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button