Education

तियरा से परिभ्रमण के लिए निकले छात्र, ऐतिहासिक स्थल से कराया जाएगा अवगत

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- राजपुर प्रखंड के आवासीय बाल विद्या निकेतन तियरा के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बिहार शैक्षणिक परिभ्रमण के बैनर तले बच्चों को सासाराम, बोधगया ,राजगीर ,नालंदा तथा पटना परिभ्रमण के लिए मंगलवार के दिन रवाना किया गया।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय में ऐतिहासिक स्थलों के बारे में पढ़ाया जा रहा था।

लेकिन परिभ्रमण के तहत सभी छात्राओं को दिखाने का भी कार्य किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर परिभ्रमण स्थल के लिए रवाना होने से पहले विद्यालय प्राचार्य द्वारा केक काटकर राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार के अलावे छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं अकबरपुर रेनबो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार के देखरेख में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया।

मौके पर शिक्षिका पम्मी कुमारी, खुशबू कुमारी ,अंजिता कुमारी, प्रियांशु कुमारी, लक्ष्मी सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सभी छात्रों को सासाराम ,नालंदा के खंडहर में तब्दील विश्वविद्यालय तथा राजगीर के पहाड़ियों तथा गया में महात्मा गौतम बुद्ध के ज्ञानस्थली जैसे स्थानो पर बच्चों को घुमाया जाएगा तथा उन सभी स्थानों के बारे में बताया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button