केसठ प्रखंड में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों की उपस्थिति ना के बराबर

बादल कुमार की रिपोर्ट:-
बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- केसठ कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बक्सर के सौजन्य से प्रखंड मुख्यालय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे तथा संचालन प्रखंड कृषि समन्यवक हरिश्चंद्र पासवान व प्रभारी बीटीएम डॉक्टर प्रफुल्ल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
जिसका उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे व रामपुर पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर किसान सलाहकार अमरेंद्र प्रसाद, रितेश कुमार के अलावा किसान जगनारायण पासवान, नथुनी यादव, रंजीत कुमार, अमन कुमार, गुलशन कुमार, रजनीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान किसानों के बीच मोटे अनाज जैसे मक्का, बाजरा, जवार आदि लगाने के संबंध में किसानों को प्रेरित किया गया ।
एवं जैविक विधि से खेती करने की सलाह दी गई। जैविक विधि से मोटे अनाज का उत्पादन करने एवं खरीफ फसलों की समसामयिक फसलों को लगाने आदि के बारे में बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में किसी कारण बस कोई वैज्ञानिक नहीं पहुंच पाए थे। जिसको लेकर उपस्थित किसानों ने कुछ नाराजगी व्यक्त किया। साथ हि किसानों ने कहा प्रचार प्रसार के अभाव में किसान कार्यक्रम में पहुंच नहीं पाते हैं। इसके लिए पहले से विभाग द्वारा प्रचार प्रसार करानी चाहिए।