Blog

झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म हुई गर्भवती, थाने में प्राथमिकी दर्ज

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :-बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी से एक शादी शुदा युवक पिछले कई दिनों से झांसा दे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी उसकी मां को केस नहीं करने की धमकी देने लगा। लेकिन किसी तरह हिम्मत कर पीड़िता की मां ने मामाला दर्ज कराया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस

 

उसकी तलाश में जुट गई है। इधर आरोपी फरार हो गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा मे किशोरी का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता का घर आमने सामने है। उसके माता पिता दोनों खेत में मजदूरी करने चले जाते थे। दिन में किशोरी घर मे अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठा आरोपी युवक

 

उसे झांसे में ले दुष्कर्म करने लगा। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तथा उसने युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की तो युवक समेत उसके परिजन उसे धमकाने लगे। हालांकि वह कितने महीने की गर्भवती है जानकारी मेडिकल जांच होने के बाद ही मिल सकती है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने
इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button