CRIME

करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति कि मौत , गांव से पसरा मातम

बक्सर पब्लिक न्यूज:- धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमचंद सिंह (49 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद सिंह मूल रूप से बन्नी गांव निवासी चतुरी सिंह के पुत्र हैं। वे पिछले कुछ समय से धोबही स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। रविवार को वे घर में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ससुराल पक्ष सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पर धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button